लोकेशन रायबरेली
बोर्ड बैठक में हंगामा हंगामा के बाद पास हुआ 149 करोड़ का बजट

रायबरेली नगर पालिका कार्यालय में कल हुई बोर्ड बैठक में जमकर सभासदों ने काटा हंगामा! तो वही कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने सभासदों पर लगा दिया शराब पीकर बर्बरता करने का आरोप। लगातार बोर्ड बैठक में हंगामे का दौर जारी रहा! वही लंच के बाद दोबारा बोर्ड बैठक बुलाई गई। जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी नगर कोतवाली फोर्स एवं सिटी मजिस्ट्रेट के साथ दोबारा शुरू किया बोर्ड बैठक।जहां इस दौरान 149 करोड़ का बजट प्रस्ताव पास हुआ।इस बजट का उद्देश्य विकास कार्य करना।जिसमें 20 लाख रुपए की लागत से शहजाद कोठी के अंतर्गत पार्क का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। वही परशुराम की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। वही इस बजट में एक शव वाहन जनहित के कार्य के लिए रहेगा,जिसमें ₹3500 गाड़ी का मेंटेनेंस और उसी में चालक का खर्च भी।साथ ही साथ आए हुए बजट से जनपद में जो विकास कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा करने का कार्य किया जाएगा।







