ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी पर IAS संतोष वर्मा का पुतला फूका..
जनपद _हमीरपुर
यूपी के हमीरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संतोष वर्मा का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बता दें _यह विरोध मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई एक अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में था। उन्होंने हाल ही में एक प्रांतीय अधिवेशन में कहा था कि “अगर ब्राह्मण अपनी बेटी दान करे तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। आईएएस संतोष वर्मा की इस टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। सरकार ने इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसी टिप्पणी से नाराज होकर हमीरपुर में ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया।।







