रायबरेली
बच्चों को अंग वस्त्र भेंट कर मनाई गई चाचा नेहरू जी की जयंती ।
रायबरेली डीह ब्लॉक में बच्चों को पी सी सी सदस्य एवम् अनुश्रवण समिति, दिशा, की सदस्य किरन देवी ने अंग वस्त्र भेट कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पूज्य पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई ओर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चाचा नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया पी सी सी सदस्य किरन देवी ने बताया कि 20 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले बाल दिवस मनाया जाता था जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे 27 मई 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए 14 नवंबर को उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा
इस मौके पर दलित कांग्रेसी नेता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ इंद्रपाल प्रभाकर, कांति त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी सहित काफी लोग मौजूद रहे।







