लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने परिवार के साथ दर्शन करने अयोध्या पहुँचे। यहां पर उन्होंने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी और भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया।दर्शन के बाद चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार मे 40 सीटों पर मैंने प्रचार किया।मै जानता हूँ जमीनी स्तर पर लोग क्या सोच रहे है।ये मेरा विश्वास बढ़ता है कि 40 पर 40 सीट पर और लोकसभा मे 400 पार।रामलला के दर्शन पूजन को लेकर उन्होंने ने कहा कि प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में हो चुके हैं विराजमान,उस दिन मैं यहां था मौजूद, हूं भाग्यशाली उसी दिन से थी मन में थी इच्छा,पूरे परिवार के साथ प्रभु राम का करूं दर्शन, आज प्रभु राम का किया है दर्शन,पवन पुत्र हनुमान का लिया है आशीर्वाद,देश में चल रहा है महत्वपूर्ण समय, राजनेताओं के दिमाग में चल रही है तमाम तरह की बातें,जिस तरह से देश की आबादी प्रधानमंत्री पर रखती है विश्वास,गरीब कल्याण की योजनाओं से पीएम मोदी ने हर घर को किया है प्रभावित, हम लोगों का लक्ष्य 400 के पार बहुत सरलता से हम लोग करेंगे प्राप्त,सनातन को नहीं मानता विपक्ष, शक्ति के विनाश की सोच रखता है। प्रधानमंत्री के कन्याकुमारी में ध्यान साधना पर उन्होंने इससे विपक्ष परेशान हो रहे हैं,जो लोग सनातन को समाप्त करने की रखते थे सोच, जिस तरह से प्रधानमंत्री आध्यात्मिक सनातन को विश्वास दिला रहे हैं, जो लोग सनातन के विनाश के बारे में सोचते हैं उनको वह ऊर्जा प्राप्त नहीं होगी, एक बार फिर अयोध्या में खुद को बताया मोदी का हनुमान, बोले प्रधानमंत्री के प्रति हमे है अटूट विश्वास ,मेरा और प्रधानमंत्री का रिश्ता है अटूट और खूबसूरत, जिसकी मर्यादा हमेशा प्रधानमंत्री ने बना कर रखी,हमने भी इसी सोच के साथ आगे रखने का किया है प्रयास ।







