लोकेशन- बहराइच
दबंग भूमाफिया बंद कर रहे रास्ता, लोगों में आक्रोश
बहराइच शहर के एक मोहल्ले में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को बंद करने की साजिश रची जा रही है नगर पालिका प्रशासन और ठेकेदारों की मिली भगत से सैकड़ो साल पुराने रास्ते को बंद करने का ताना-बाना दबंगों द्वारा बुना जा रहा है पीड़ित स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत छोटे अधिकारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक की है लेकिन इस समस्या का कोई भी हाल अभी तक नहीं निकल पाया है।
बहराइच शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा में कुछ दबंग भू माफियाओं द्वारा लोगों के आने-जाने वाले रास्ते पर कब्जा किया जा रहा है स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब हमारी टीम वहां पहुंची तो देखा गया कि क्यों रास्ता काफी चौड़ा हुआ करता था उसे पतला किया जा रहा है स्थानीय लोगों की माने तो वहीं के स्थानीय भू माफिया जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं अपनी जमीनों के साथ में रास्ता बेचने के जुगाड़ में लगे हैं रास्ते से खड़ंजा खोद दिया गया है जिससे इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों एवं लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना ही कोई अधिकारी यहां हाल पूछने आया है।







