भदोही उoप्रo
*दबंगों ने मकान पर कब्जा कर लगाया ताला!पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार*

भदोही जनपद के थाना अन्तर्गत गोपीगंज क्षेत्र के लालानगर में वर्षों पुराने मकान पर दबंगों ने कब्जा कर अपना ताला लगा दिया है,वहीं पीड़ित परिवार भुखमरी के कगार पर है!
आपको बता दें कि गोपीगंज थाना अन्तर्गत लालानगर निवासी राकेश कुमार बिन्द पुत्र स्व. हीरालाल बिन्द का आरोप है कि गाटा संख्या 215 व रकबा 2.5 बिस्वा पर लगभग 50 वर्षों से मकान बनाकर रह रहा है,तथा खाली जमीन में आम का पेड़ भी लगा रखा है,जिसे विपक्षी शोरेपुस्त व दबंग किस्म के सूर्यबली व कमलेश पुत्रगण स्व.मिठाईलाल व उसके घर वालों ने गाली गलौज व मारपीट कर राकेश कुमार बिन्द व उसके बीवी बच्चों को घर निकाल दिया और घर में अपना ताला लगा दिया है,वहीं पीड़ित का कहना है कि मेरे घर में रखा अनाज व जानवरों का भूसा आदि कमरे के अन्दर रखा है,जिससे मैं और मेरा परिवार भुखमरी के कगार पर है, पीड़ित का यह भी कहना है कि उपरोक्त दबंगों द्वारा 06/10/2024 को मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था,जिसके सम्बन्ध में गोपीगंज थाने में विपक्षियों के विरुद्ध एन. सी.आर.दर्ज है,किन्तु ठोस कार्यवाही न होने के चलते उपरोक्त दबंगों के हौसले बुलंद हैं,पीड़ित ने पुनः दिनांक -09/05/2025 को गोपीगंज थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर विपक्षीगण के खिलाफ कार्यवाही की मांग की आरोप है कि गोपीगंज पुलिस विपक्षियों से साठ गांठ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है,वहीं ने आनलाइन आर.जी.आर.एस एवं रजिस्ट्री डाक जरिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।







