श्रावस्ती _
दहेज हत्या में मृत समझी जा रही दीपा मिली ज़िन्दा

श्रावस्ती में एक सनसनीखेत मामला प्रकाश में है। जहां पर मायके वालों ने रहस्य में तरीके से पहले अपनी लड़की को गायब कराया फिर पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर ससुराल वालों पर पर दीपा की हत्या का आरोप लगा दिया जब पुलिस ने इस मामले को दर्ज नहीं किया तो लड़की वालों ने न्यायालय की शरण ली और ससुराल वालों पर लड़की की दहेज हत्या कर उसे मार देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए जब सारी गुत्थियों को सुलझाना शुरू किया तो लड़की जिंदा निकली
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर के लक्ष्मनपुर गंगापुर का है।जहां की रहने वाली दीपा की शादी आज से करीबन 4 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के ओरी पुरवा गांव में हंसराज के साथ की थी। दीपा और हंसराज की वैवाहिक जीवन हंसी खुशी चल रहा था। लेकिन अगस्त 2025 में दीपा की मां मायावती ने एक षड्यंत्र रचा और अपने भाई यानी दीपा के मामा के साथ दीपा को रहस्य में तरीके से उसके ससुराल से गायब करा दिया। उधर दीपा के ससुराल में दीपा के ना मिलने से और हड़कंप मच गया।दीपा के ससुराल वालों ने दीपा की काफी तलाश की और मिलने पर मायके वालों को फोन करके सूचना दी जिसका मायावती को इंतजार था। मायावती ने फौरन परिवार वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया इस पर मायावती ने न्यायालय की शरण ली और दीपा के पति हंसराज के समेत पूरे परिवार यानी 6 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया, अब पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाना शुरू किया और दीपा के मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मुंबई के पुणे में में मिली, बरहाल मल्हीपुर पुलिस मुंबई पहुंची और लड़की को सकुशल बरामद कर अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ कर रही है।अब दीपा को न्यायालय में उसको प्रस्तुत किया जाएगा।
वही लड़की की मां मायावती अब इस मामले पर यू टर्न लेती नजर आ रही है। अब वह कर रही है हमें इस मामले पर कुछ जानकारी नहीं जब हमें फसाने की कोशिश की गई तो हमने भी उन्हें फसाया, लड़की किसके साथ गई है यह मुझे नहीं पता।
वही लड़की के पिता गोली कहते हैं की जब दीपा गायब हुई तो लड़की के पति हंसराज ने उन्हें फोन करके बताया कि लड़की कहीं गायब है। हमने दहेज हत्या का कोई मामला दर्ज नहीं कराया हमने लड़की की गुमशुदगी की बात कही है।
बाइट:-वंही हंसराज की मां चमेला कहती है कि करीबन 6 महीने पहले दीपा शौच के बहाने सुबह 4 बजे अपने मामा के साथ गायब हो गई, जब घर में दीपा नहीं मिली तो हमने काफी तलाश की तलाश करने के बाद इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी, हमने कभी भी दीपा को किसी भी दहेज या अन्य मामले को लेकर प्रताड़ित नहीं किया। यह हम पर झूठा आरोप है। आज पुलिस ने उसे जिंदा बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
बैरहाल पुलिस ने दीपा को मुंबई के पुणे से जिंदा बरामद किया है। पुलिस इस मामले को लेकर दीपा से गंभीरता से पूछताछ कर रही है। अब देखना है कि क्या पुलिस दीपा के माता-पिता पर झूठ हत्या का मुकदमा लिखवाने के आरोप में कोई कार्रवाई करती है या नहीं।







