देश के लिए परिवार ने दी शहादत गर्व है मुझे_ प्रियंका गांधी
रायबरेली 2024 लोकसभा का चुनाव अपने चरम स्तर पर है जहा आज प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे का चौथा दिन है जहा आज आठ नुक्कड़ सभाओं समेत 26 कार्यक्रम में प्रियंका गांधी करेंगी सहभागिता। राहुल गांधी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से करेंगी अपील। सदर विधान सभा क्षेत्र में दिनभर रहकर प्रियंका गांधी करेंगी नुक्कड़ सभाएं। गांव-गांव जाकर राहुल गांधी को समर्थन देने की करेंगी अपील। वही आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के मुंशीगंज शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी ,साथ ही साथ मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा सरकार ने किसानों और बेरोजगार युवकों को नीचे स्तर पर गिरने का काम किया आज अन्नदाता सरकार में त्रस्त है बेरोजगारी चरम स्तर पर है महंगाई बढ़ती जा रही है। वही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया देश के लिए परिवार ने शहादत दी है।मेरे परिवार ने पाकिस्तान तोड़कर बांग्लादेश बनाया, गर्व है मुझे अपने परिवार पर, जिन्होंने देश के लिए क्या कुछ नहीं किया। 103 साल पुराना राजीव गांधी का नाता रहा जनपद से जहां प्रियंका जी ने कहा की गरीब किसानों ने सामंत वाद साम्राज्य के खिलाफ लड़कर सामना किया तब मेरे परिवार मेरे पूर्वजों ने सुनकर यहां आए और तब से यहां की जनता ने हमें प्यार दिया। इसके बाद से हमारे परिवार यहां की जनता से लगातार जुड़ा रहा उनके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहा।







