डीजीपी ने किया अलर्ट अराजक तत्व बिगाड़ सकते हैं यूपी का माहौल,

Share this post

लखनऊ

 

 

डीजीपी ने किया अलर्ट अराजक तत्व बिगाड़ सकते हैं यूपी का माहौल,डीजीपी ने किया अलर्ट अराजक तत्व बिगाड़ सकते हैं यूपी का माहौल,

 

धार्मिक स्थलों पर रहें विशेष सतर्क

 

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने

 

पुलिस विभाग को अलर्ट करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद यूपी में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं।

 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुये आतंकवादी हमले के बाद कुछ असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा सकती है।

 

लिहाजा पुलिस हाई अलर्ट पर रहे और धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, कश्मीरी छात्रों एवं दुकानदारों आदि की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि नेपाल बार्डर और सभी अंतरराज्यीय बार्डर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित पुलिस प्रबंध कर प्रभावी चेकिंग कराई जाए।

 

सभी टोल प्लाजा पर भी आवश्यक पुलिस प्रबंध एवं निगरानी की जाए।

 

नेपाल बार्डर के महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्वार्थनगर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर में एसएसबी की मदद से चेक पोस्टों पर चौकसी रखी जाए।

 

संवेदनशील क्षेत्रों तथा चिन्हित हॉट स्पॉट पर ड्रोन से निगरानी की जाए।

 

धार्मिक स्थला, पूजा स्थलों पर आपत्तिजनक सामग्री चस्पा करने की हरकतों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन