कानपुर
देहात बीजेपी की प्रेस वार्ता ,
– दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुई महारैली के बाद अब बीजेपी महारैली के बहाने विपक्ष को घेरने की कावयद में जुट गई है। साथ ही सरकारी एजेंसियों द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही कार्रवाई को सही बताते हुए विपक्ष के नेताओं पर हमला बोलने का कार्य तेज कर दिया है। इसको लेकर के हर जिले में भाजपा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और जमकर विपक्ष के नेताओं पर वार किए गए।
इसी के चलते जनपद कानपुर देहात में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के द्वारा माती के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दिल्ली में हुई विपक्ष रैली को लेकर हमला बोला। वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना सदा अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों और दावों को लेकर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चुन चुन कर वार किया। यही नहीं अरविंद केजरीवाल पर हुई कार्रवाई को सही बताने का काम किया। वहीं विपक्ष की रैली को भ्रष्टाचारियों की रैली बताई। वहीं विपक्ष के द्वारा सरकार पर सरकारी एजेंटीयों के इस्तेमाल के आरोप पर कहा कि एजेंसियां निष्पक्ष रूप से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचारियों को जनता द्वारा सबक सिखाएं जाने का दावा भी किया।







