डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share this post

लोकेशन रायबरेली

डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ,

रायबरेली जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य लोगों को जनपद में 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अग्रसेन पार्क,जिला चिकित्सालय चौराहा,राजकीय इंटर कॉलेज,बस स्टेशन,कहारों का अड्डा,जहानाबाद चौकी,त्रिपुला चौराहा, रतापुर चौराहा,सारस होटल,सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस रैली में हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभा किया। जिसमें सभी विभागों के लोग शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि 20 मई को होने वाले मतदान में सभी लोग अधिक से अधिक मतदान करके चुनाव के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान दें।इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी पूजा यादव,उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के अतिरिक्त अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन