बाँदा:
दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में दो लोगों की हुई मौत,
दो गंभीर रूप से घायल
बांदा जनपद के मरका थाना अंतर्गत पिंडारन गांव के पास बीती रात्रि दो बाईकों की आमने-सामने की भिडंत हो गई, जिसमें मरका थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी संदीप यादव पुत्र अमित यादव उम्र 27 वर्ष दूसरा अभय पटेल पुत्र रामनरेश पटेल उम्र 18 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार नरेंद्र सिंह पुत्र अजय सिंह उर्फ साधु उम्र 22 वर्ष निवासी पिंडारन व आदित्य उर्फ छोटू पुत्र काशी प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी भुजरक थाना तिंदवारी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों के द्वारा एंबुलेंस व डायल 112 पीआरबी पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुँचाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही अधांव गांव निवासी संदीप यादव व पिंडारन गांव निवासी अभय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य उर्फ छोटू और नरेंद्र सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।







