फतेहपुर न्यूज
दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,एक पक्ष
के चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर सदर के ज्वालागंज स्थित घुसियानी एरिया में दो दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए जिसमे दो लोग ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं।जिनको लखनऊ रिफर कर दिया गया पीड़ित पक्ष का कहना है कि उधारी पड़ोसी मांग कर रहे थे पैसा न देने पर पहले गाली गलौज किया बाद में ईट और कुल्हाड़ी से वार किया जिससे दो लोग ज्यादा गंभीर हो गए ।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मुलजिमों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।







