फतेहपुर में दिल दहला देने वाली एक हत्या की वारदात सामने आई है, हत्या करने की वजह के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए, स्टूडियो में काम करने वाला बेटा किसी काम से स्टूडियो से कैमरा लेकर चला गया था, कैमरा वक्त पर वापस न करने पर स्टूडियो संचालक ने युवक के बाप को ही मौत की घाट उतार दिया, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नहर कॉलोनी सिंधी भटे की बताई जा रही है। सदर कोतवाली पुलिस में 17 जून को युवक ने अपने बाप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, करीब 10 दिनों तक पुलिस मामले में जांच पड़ताल करती रही मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस को पता लगा कि युवक जिस स्टूडियो में काम करता था, उसी के स्टूडियो संचालक ने युवक के बाप को मौत के घाट उतार दिया है, और लाश को अपने घर में ही छिपाए रखी, युवक से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर युवक ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उसने कैमरा लेकर गए युवक के पिता को मौत के घाट उतार दिया है, इसके बाद पुलिस आरोपी को घर लेकर गई और मौके से लाश को बरामद किया, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस पूरे मामले में खुलकर कुछ भी बोलने की बात कर रही है, बता दे की पूरी घटना में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि युवक ने 10 दिनों पहले मौत के घाट उतारने के बाद लाश को घर पर ही छोड़ दिया था।







