*बिग ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर*
*???? गजब है फतेहपुर पानी और कीचड़ में तैरने वाली सड़क देखना है तो फतेहपुर आइये*
*???? फतेहपुर की सड़क टेक्नोलॉजी ने जापान को भी पीछे छोड़ा*

*???? गरीब मरे या फिर बच्चों का शिक्षा हो प्रभावित साहब के कानों में नहीं रेंगेगी जूं*
*???? वतानुकूलित कार्यालय की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे जिम्मेदार तो कैसे बनेगी सड़क जनता मरती है तो मरने दो*
*???? जिम्मेदारों के कार्यशैली शातिराना अगर किसी ने उठाई आवाज तो मिल सकता है आश्वासन और दम घुटती फाइलों के आदेश*
*???? आजाद भारत की यह तस्वीर जिम्मेदारों के मुंह पर पोत रही है कालिख*
*???? सुबे के मुखिया का गड्ढा मुक्त प्रदेश बनाने का सपना क्या रह गया सपना ही या फिर खा गए सब जिम्मेदार*
आजाद भारत की यह तस्वीर आपको झकझोर कर रख देंगी क्योंकि आप फतेहपुर में है साहब यहां पर ब्लॉक से लेकर जिले तक के जिम्मेदारों को वातानुकूलित कार्यालय की कुर्सी का मोह भंग कर पाना इतना आसान काम नहीं है चाहे गड्ढा युक्त सड़क को चाहे कीचड़ भरी सड़क पर दम तोड़ता जीवन अगर आपके अंदर इंसानियत जागी तो आप जिम्मेदारों को ज्ञापन देकर सड़क की मांग कर सकते हैं परंतु इसका कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि यहां की जिम्मेदार सिर्फ आदेश और आश्वासन देने में अव्वल दर्जे पर प्राप्त है जी हां हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि किशनपुर कस्बे से पहाड़पुर जाने वाले मार्ग पर समाजसेवियों ने सन 2023 और 24 में जिलाधिकारी फतेहपुर से सड़क बनवाने की मांग की थी क्योंकि मोरंग के ओवरलोड ट्रैकों की वजह से यह रास्ता हमेशा कीचड़ भरा रहता है जिसमें आधा सैकड़ा गांव प्रभावित रहते हैं वहां निकलना तो दूर की बात यहां तो पैदल निकलना भी मुश्किल तो छोड़ो हिमालय की चोटी की चढ़ाई जैसा लगता है बच्चों की शिक्षा इस कदर प्रभावित होती है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि छात्र किस प्रकार हाथों में चप्पल लेकर कड़ी मस्कत कर कर विद्यालय जा रही है परंतु जिला अधिकारी फतेहपुर के द्वारा समाज सेवा ग्रामीणों को मिल भी तो सिर्फ और आश्वासन और एक झूठा आदेश जो कि कभी आज तक पूरा ही नहीं हुआ एक अच्छी सड़क ग्रामीणों के लिए सपना बनकर रह गई वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी उठने लगे परंतु जिम्मेदारों को उसका कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जिम्मेदारों को वतानुकूलित कार्यालय से निकल पाना बड़ा मुश्किल होता है।







