गठबंधन सरकार बनने पर अग्नि वीर योजना करेंगे खत्म

Share this post

गठबंधन सरकार बनने पर अग्नि वीर योजना खत्म करेंगे हरदोई संडीला नगर में बायपास मार्ग के एक मैदान में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संगीता राजवंशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य और संविधान बचाने का चुनाव है ।सभी की भागीदारी से इंडिया गठबंधन मजबूत होगा । सरकार बनते ही अग्नि वीर योजना खत्म करेंगे ,राशन के नाम पर पौष्टिक आहार चावल पैकेट में मिलेगा, किसानों का कर्ज माफ होगा, अच्छे दिन अभी नहीं आए हैं लेकिन अब खुशियों के दिन जरूर आएंगे । हम सब मिलकर संडीला के लड्डू बाट कर जीत का जश्न मनाएंगे ।उन्होंने भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि इन नीतियों के कारण आम जनता परेशान है । तीन चरणों का चुनाव संपन्न होते ही उनकी भाषा बदल गई है । उनके बंटवारे की राजनीति शुरू हो गई है किसानों की आय दोगुनी के नाम पर केवल छलावा किया गया है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है । डीजल ,कीटनाशक और खाद की कीमतें बढ़ा दी गई है किसानों के ऊपर तीन कानून थोपने का कार्य किया गया है । सरकार बनने पर किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिलाने का कार्य करेंगे ,कर्ज माफी के नाम पर केवल उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा । जब किसान खुश हाल होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा। यह सरकार परीक्षा में पेपर लीक करने वाली सरकार बन गई है बच्चों का भविष्य अंधकारमय करने का कार्य किया गया है । राशन वितरण के नाम पर छलावा किया जा रहा है । घटतौली और मोटे अनाज के नाम पर गरीबों के साथ छलावा किया जा रहा है । सरकार बनने पर गुणवत्ता पूर्वक राशन बंद पैकेट में तथा आटा के साथ डाटा भी फ्री मिलेगा। देश की रक्षा के लिए सेवा में जाने के लिए युवा सुबह-शाम दौड़ते हैं लेकिन 4 वर्ष की अग्निवेश योजना बनाकर फौजी की आत्मा को खत्म करने का काम किया जा रहा है ।यह सरकार हमें डराने के लिए पुलिस वालों को आगे कर देती है । हवाई जहाज , एयरपोर्ट, बंदरगाह ,एलआईसी, बैंक ,रेलवे बेचने का कार्य किया जा रहा है । वैक्सीन के नाम पर कंपनी से लाखों रुपए का चंदा लेकर गलत वैक्सीन लगवा दी गई जिससे मृत्यु दर काफी बढ़ गई है। अस्पतालों में दवाई उपलब्ध नहीं है और बाहर से महंगी दवाई खरीदने को विवश किया जाता है। लैपटॉप भी छोटा कर दिया गया है ।यहां पेप्सी प्लांट समाजवादी सरकार की देन है। भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियां लगाने और क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर भी कटाक्ष किया ।इस जनसभा में पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू, जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव, अर्चना रावत, बृजेश कुमार टिल्लू, तिलकचंद पासी ,राजेश यादव ,पालिका अध्यक्ष संडीला रईस अंसारी ,फैजान अली और अजीम हैदर सहित बड़ी संख्या में पुरुष महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन