2026 में प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

Share this post

फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

 

मेरी माटी मेरा तीर्थ अभियान से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने जगाई चेतना

 

आकांक्षी जनपद फतेहपुर: 2025 बीता, सवाल जस के तस

 

 

2026 में प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचेगा अभियान2026 में प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

 

खागा – फतेहपुर।

वर्ष 2025 की समाप्ति के साथ आकांक्षी जनपद फतेहपुर के विकास को लेकर एक बार फिर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, कृषि, उद्योग और प्रशासनिक सुधार के उद्देश्य से आकांक्षी जनपद का दर्जा पाने वाला फतेहपुर आज भी ज़मीनी स्तर पर अपेक्षित परिवर्तन से दूर दिखाई देता है।

इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में वर्ष भर “मेरी माटी मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर मैं ही संवारूंगा” जनजागरण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नगर पंचायत, विकास खंड और ग्राम स्तर पर जनसंवाद कर स्थानीय चेयरमैन, प्रधान, विधायक और सांसदों से सीधे सवाल किए गए।

विश्वविद्यालय का सपना अब भी अधूरा

जनजागरण अभियान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2025 में भी फतेहपुर को—

न तो कोई राजकीय विश्वविद्यालय मिला

और न ही कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय

जबकि सात नदियों, सैकड़ों झीलों और हजारों तालाबों की भूमि होने के बावजूद देश का पहला “पानी विश्वविद्यालय” फतेहपुर में स्थापित करने की संभावना केवल फाइलों तक सीमित रह गई।

इसी तरह गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं 1857 के महानायक अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के नाम पर कृषि महाविद्यालय की माँग भी पूरी नहीं हो सकी।

उद्योग और कृषि उपेक्षा के शिकार

खागा तहसील के महानना–ऊसर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं, लेकिन आज तक न दुग्ध संग्रह केंद्र स्थापित हुए और न ही प्रोसेसिंग यूनिट।

यमुना–गंगा दोआब क्षेत्र में फूलों व सब्ज़ियों की उन्नत खेती के बावजूद मंडी, कोल्ड स्टोरेज और उचित मूल्य की व्यवस्था न होने से किसान बिचौलियों पर निर्भर बने हुए हैं।

मंडल और जिला गठन का लंबा इंतज़ार

अभियान के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठा कि उत्तर प्रदेश गठन के समय प्रयागराज मंडल में शामिल झांसी, बांदा और कानपुर आज अपने-अपने मंडल बन चुके हैं, जबकि फतेहपुर अब भी मंडल गठन की प्रतीक्षा कर रहा है।

साथ ही खागा तहसील को 1857 के महानायक अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के नाम पर जिला घोषित किए जाने की माँग को व्यापक जनसमर्थन मिला।

रेलवे लाइन को बताया विकास की रीढ़

जनसंवाद कार्यक्रमों में प्रस्तावित ऊंचाहार (रायबरेली) – खागा (फतेहपुर) – अतर्रा (बांदा) – सागर (म.प्र.) रेलवे लाइन को फतेहपुर और बुंदेलखंड के समग्र विकास की कुंजी बताया गया।

इस रेल मार्ग के बनने से चित्रकूट, अयोध्या और लखनऊ की दूरी कम होगी, साथ ही धार्मिक पर्यटन, कृषि विपणन और रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। बावजूद इसके अब तक न सर्वे हुआ है और न ही बजट स्वीकृत।

तालाब संरक्षण बना सकारात्मक पहल

“मेरी माटी मेरा तीर्थ” अभियान के अंतर्गत तालाब संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त अभियान को विशेष प्राथमिकता दी गई।

फतेहपुर नगर पालिका, खागा नगर सहित अन्य नगर पंचायतों में कई तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिससे पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस शुरुआत हुई है।

2026 में गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

प्रवीण पांडेय ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 में यह अभियान और व्यापक रूप लेगा तथा फतेहपुर के प्रत्येक गांव, मजरे और कस्बे तक पहुंचेगा।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब वोट जाति, डर और लालच के बजाय— शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, रेलवे लाइन, फतेहपुर मंडल और खागा जिला

जैसे मूल विकास मुद्दों पर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “मेरा फतेहपुर मैं ही संवारूंगा” केवल नारा नहीं, बल्कि जनता की सहभागिता से अपने जनपद को संवारने का संकल्प है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन