गांव के रास्ते के लिए 7 सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है पीड़ित।

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

गांव के रास्ते के लिए 7 सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है पीड़ित।गांव के रास्ते के लिए 7 सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है पीड़ित।

रायबरेली विगत 7 सालों से फरियादी अंजनी कुमार अब तक ग्राम सभा नुनेरा तहसील लालगंज थाना खीरों क्षेत्र के अंतर्गत बंद रास्ते को खुलवाने के लिए अब तक लगा चुका है उच्च अधिकारियों के चक्कर नहीं मिला आज तक न्याय। दरअसल आपको बताते चले फरियादी अंजनी कुमार ने गांव में हुए भ्रष्टाचार, सरकार की योजनाओं के नाम पर आए पैसे का बंदर बाट, गांव में बने अमृत सरोवर तालाब,रास्ता ,तमाम ऐसी योजनाओं के पैसे का बंदरबाट और पूर्व प्रधान के द्वारा किए गए जमकर धांधली को लेकर उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों तक के चक्कर लगा चुका है लेकिन आज तक ना तो उस गांव में कोई जांच हुई ना ही पीड़ित की फरियादी सुनी गई और जब हल्का अधिकारी और लेखपाल जाते हैं तो वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट लगाकर प्रस्तुत कर देते हैं। आखिरकार ग्राम सभा नुनेरा की क्यों नहीं हो रही है जांच। क्यों 7 सालों से लगाना पड़ रहा है उच्च अधिकारियों के पीड़ित को चक्कर। कब होगी ग्राम सभा नुनेरा की जांच। फिलहाल एक बार फिर थक हार कर पीड़ित पहुंचा जिला अधिकारी कार्यालय की चौखट पर अब देखना है ग्राम सभा नुनेरा में भ्रष्टाचार की जांच होती है या इसे भी बंद बस्ते में डाल दिया जाएगा।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन