जनपद बांदा
घूस लेते विद्युत जेई व लाइनमैन रंगेहाथ गिरफ्तार

• ग्रामीण से नलकूप कनेक्शन के लिए माँगी
गई थी रिश्वत
बाँदा : भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जनपद
के जसपुरा कस्बा स्थित विद्युत उपखण्ड विभाग के
अवर अभियन्ता एवं लाइनमैन को शिकायतकर्ता से
नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन दिए जाने के नाम
पर घूस माँगने पर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जसपुरा क्षेत्र के ग्रामीण व शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्टाचार
निवारण संगठन लखनऊ से शिकायत की गई थी कि
जसपुरा विद्युत उपखण्ड के अवर अभियन्ता रविन्द्र
कुमार तथा लाइनमैन आलोक कुमार मिश्रा द्वारा
नलकूप के विद्युत कनेक्शन के एवज में रिश्वत की
माँग की जा रही है। जिसे संज्ञान में लेते हुए भ्रष्टाचार
बाँदा : गिरफ्त में विद्युत जेई व लाइन मेन।
निवारण की टीम ने दोनों ही विद्युत कर्मियों को रिश्वत
लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ
लखनऊ ले गई।







