लोकेशन लखनऊ
गोमतीनगर पुलिस टीम ने 5 अन्तर्राष्ट्रीय वाहन चोरों कों किया गिरफ्तार ।

लखनऊ शहर में वाहनों की चोरी होना आम बात हो गई अब वाहन चोरी के साथ लोगों के वाहनों की नम्बर प्लेट भी चोरी होनी शुरू हो गई है गोमतीनगर थाना क्षेत्र में यह आम बात हो गई है गोमतीनगर थाने में दिनांक 6/10/2024 कों धर्म वीर सिंह ने एक मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी कार की नम्बर प्लेट चोरी हो गई पुलिस ने तुरंत ही तीन टीमें गठित कर दिया और सी सी टी वी फुटेज चेक कर के कई लोगों को चिन्हित करके 5लोगो कों सहारा पुल के पास नर्सरी विपुल खंड के पास से गिरफ्तार किया इन लोगों के पास से 4कार,3 नम्बर प्लेट विभिन्न नम्बरो की, 4 बैग जिसमें गाड़ी खोलने के औजार तथा बैटरी बरामद हुई
अपराधियों के नाम
आदित्य सिंह इन पर 19 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज है
राजू यादव इन पर 6 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज हैं
अमित कुमार इन पर 6 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज है
विपलव दिवाकर इन पर भी 6 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज हैं
विपिन केसरवानी इन पर 6 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज हैं ।







