ग्रामीणों ने लगाए हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप

Share this post

रायबरेली

 

ग्रामीणों ने लगाए हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने लगाए हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप

रायबरेली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद भी आला अधिकारी है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं जबकि साफ तौर पर आदेश है कि राजस्व भूमि से जुड़े मामले पर अधिकारी गंभीर होकर मामले का निपटारा काराए ताकि समय के उपरांत जिस तरह के हालात पैदा होते हैं उसमें खूनी संघर्ष तक मामला पहुंच जाता है तब अधिकारी अपनी कुंभकर्णी नींद से जागते हैं ऐसा ही एक मामला सदर तहसील के ग्राम सभा बेला भेला उत्तरपारा में देखने को मिला जहां लेखपाल की आपसी खुन्नस ग्रामीणों को आक्रोशित होने पर मजबूर कर रही है दरअसल पूरा मामला ग्राम सभा बेला बेला का है जहां पर भूमधरी जमीन से चक रोड निकाल कर ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल की मिलीभगत से ग्रामीणों को आक्रोशित होने पर मजबूर किया जा रहा है ग्राम सभा के स्थानीय निवासियों ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर हल्का लेखपाल पंकज मौर्या व ग्राम प्रधान विनय यादव और अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भूमधरी जमीन से रास्ता निकाला जा रहा है जबकि ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन बगल में ही पड़ी है पुरानी खुन्नस को लेकर लेखपाल के द्वारा चक रोड को टेढ़ा कर ग्रामीणों की पुश्तैनी धूमधारी जमीन से रास्ता निकाला जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है फिलहाल इस पूरे मामले पर हल्का लेखपाल से दूरभाष के माध्यम से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन लेखपाल ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा जिला अधिकारी हर्षिता माथुर से इस पूरे मामले पर बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर तो कुछ नहीं बोला लेकिन जांच कर कार्यवाही करने की बात जरूर कही है फिलहाल अब देखना यह होगा कि जिला अधिकारी के मामला संज्ञान में आने के बाद लेखपाल अपनी मनमानी कर पाते हैं या फिर ग्रामीणों को न्याय मिल पाता है यह देखने वाली बात होगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन