जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _
👉 *सोनही गांव में हरे पेड़ों पर चली मशीनें, बिना परमिशन कटान का आरोप पुलिस-वन विभाग की सांठगांठ की चर्चा*

✍️ *फतेहपुर*। थाना राधानगर क्षेत्र के हल्का नंबर-1 अंतर्गत सोनही गांव में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। यहां एक बाग में बिना अनुमति के इलेक्ट्रिक मशीनों से पेड़ों को काटकर गिराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची मीडिया टीम ने मौके पर कई पेड़ पहले से कटे हुए पाए।निरीक्षण के दौरान चिरवल और हरे नीम के पेड़ धराशाई मिले, जबकि बाग में कई हरे महुआ के पेड़ अभी खड़े थे। ठेकेदार ने बातचीत में स्वीकार किया कि पेड़ों की कटान बिना परमिशन कराई जा रही है और बाद में कुछ पेड़ों का जुर्माना कराने की बात कही गई। *विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लकड़ी कटान में थाना राधानगर के हल्के का एक चर्चित सिपाही का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त सिपाही पहले भी बहुआ क्षेत्र में ऐसे मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है। आरोप है कि ठेकेदार स्थानीय पुलिस और वन विभाग तक मोटी रकम पहुंचाकर कार्रवाई से बचता रहा* है, जिसके चलते सख्त कदम नहीं उठाए जाते और यदि कार्रवाई होती भी है तो केवल औपचारिक रह जाती है।जानकारी यह भी सामने आई कि *ठेकेदार का एक करीबी साथी पूरे काम को संभालता है और मौके पर आने वालों को “मैनेज” करने की जिम्मेदारी उसी की रहती है। मीडिया टीम की भनक लगते ही संबंधित सिपाही भी मौके पर पहुंच गया और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करने लगा। जब बात नहीं बनी तो उसने थाना प्रभारी से अवकाश स्वीकृत कराकर दो दिन के लिए घर चले जाने की बात सामने आई।स्थानीय लोगों का कहना है* कि क्षेत्र में इस प्रकार की कटान पहले भी होती रही है और ठेकेदार विभिन्न जगहों पर *कथित सांठगांठ के सहारे लकड़ी कटान करता रहता है* । अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में वास्तविक कार्रवाई करेंगे या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
👉 *क्या बोले जिम्मेदार* :
*वन विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*






