भाजपाइयों ने हरियाणा जीत पर जलेबी बांट कर जश्न मनाया,
रायबरेली राहुल गाँधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपाइयों ने हरियाणा जीत पर जलेबी बांट कर जश्न मनाया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सुपर मार्केट में आने जाने वालों को भी जलेबी खिलाकर मुहं मीठा कराया है। जश्न की अगुवाई कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर एक बार फिर भरोसा जताया है। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं है। वह कहीं आलू से सोना बनाने की मशीन लगा देते हैं और कहीं जलेबी की फैक्ट्री खोलकर हजारों लोगों को रोजगार देने की बात करते हैं। यह जीत हरियाणा की जनता की जीत है। हरियाणा की जनता ने मोदी की नीतियों को सही ठहराते हुए भारी मतों से बीजेपी को जिताया है।







