जलतीर्थ संरक्षण के प्राचीन विधियों पर लौटना होगा – प्रवीण पांडेय 

Share this post

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

 

जलतीर्थ संरक्षण के प्राचीन विधियों पर लौटना होगा – प्रवीण पांडेय जलतीर्थ संरक्षण के प्राचीन विधियों पर लौटना होगा - प्रवीण पांडेय 

 

 

जल संरक्षण संगोष्ठी: सुरक्षित पेयजल व स्वच्छता में समुदाय की भागीदारी पर जोर

फतेहपुर। गुरुवार को जिले में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता और स्वच्छता विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन WaterAid India द्वारा नगर स्थित होटल भूमि में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जल-स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल हुए।

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष एवं गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख, पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जल तीर्थों के संरक्षण के लिए हमें अपने पूर्वजों की पारंपरिक विधियों की ओर लौटना होगा। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण को सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वाटरएड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने बताया कि संस्था कई वर्षों से फतेहपुर जनपद में जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा कई तालाबों का पुनरुद्धार कराया गया है और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए कुओं के माध्यम से संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में संस्था 13 ग्राम पंचायतों में जल एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम संचालित कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ जल की उपलब्धता तभी संभव है जब समुदाय स्वयं कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी को समझे और उसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

संगोष्ठी में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक राजमुनि यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति अवस्थी ने भी अपने विचार रखे।

 

नेहरू युवा टीसी के राजेन्द्र साहू ने ने तालाबों और नदियों पर बढ़ते अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में गंगा समग्र के धीरज राठौर, कल्पना सिंह,विवेकानंद, दयाली प्रसाद, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमारी और मनीषा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन