जमीनी विवाद के मामले पर रायबरेली पुलिस गंभीर नहीं
रायबरेली
जमीनी विवाद के मामले पर रायबरेली पुलिस गंभीर नहीं है जिलाधिकारी कार्यालय पर फरियादियों के जमवाड़े को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाने और तहसीलों में पीड़ितों की फरियाद को दरकिनार किया जा रहा है यही मामले आगे चलकर खूनी संघर्ष के रूप में तब्दील हो जाते हैं तब जाकर अपने दामन बचाने में स्थानीय पुलिस लग जाती है ताजा मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मदारपुर का है जहां आपसी बंटवारे के बाद पारिवारिक पीड़िता का भी हिस्सा हड़पने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी शिकायत पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से की लेकिन थाने पर उसकी एक न सुनी गई थकहार कर अब पीड़िता ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस पर कितना गंभीर होती हैं और क्या कार्यवाही करती है क्या इस महिला को न्याय मिल पाएगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी






