जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा का औचक निरीक्षण

Share this post

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा का औचक निरीक्षणजिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा का औचक निरीक्षण

 

इटवा(सिद्धार्थनगर)जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा का औचक निरीक्षण किया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सायुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पुराने भवन को देखा गया। जिसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चल रही है। उसे शीघ्र सभी औपचारिकतायें पूर्ण कराकर शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा इमरजेन्सी कक्ष को देखा गया। जिसमे बेडशीट नहीं बदला गया था तथा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बेडशीट को प्रतिदिन बदलने का निर्देश दिया। इमरजेंसी कक्ष में एक बच्ची भर्ती थी। जिसका इलाज चल रहा था। उसके अभिभावक से बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके पश्चात ओ0पी0डी0 कक्ष, औषधि भण्डारण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा वितरण रजिस्टर की मांग और वितरण आदि को देखा गया। दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने चीफ फार्मासिस्ट चन्द्रभान त्रिपाठी को कार्य में लापरवाही पाये जाने पर अधीक्षक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चीफ फार्मासिस्ट से फोन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाये नहीं तो निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा मस्तिष्क ज्वर वार्ड, एच.आर.पी. डाक्टर रूम, संस्थागत प्रसव रजिस्टर को देखा गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा0 सन्दीप द्विवेदी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी पर कार्यरत स्वीपर कार्य नहीं करता है। हीलाहवाली करके सफाई व्यवस्था सही ढंग से नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्वीपर की निलम्बन की संस्तुति पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, लेबर रूम, ट्राई ऐज रूम (डिलेवरी कक्ष), प्रयोगशाला कक्ष, वैक्सीन के रख-रखाव एवं वितरण रजिस्टर को देखा गया। वैक्सीन स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। इसके अलावा आपरेशन कक्ष को भी देखा गया। इसके साथ ही भर्ती मरीजांे से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता की गयी। जिला पंचायत भवन की खाली विल्डिंग जो अस्पताल परिसर के बगल में है। अधीक्षक डा0 सन्दीप द्विवेदी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि पंचायत भवन की विल्डिंग मिल जाये तो ओ0पी0डी0, जे.ई. वार्ड व अन्य सुविधायें हमे आसान हो जायेगी। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी डाक्टर और अन्य कर्मचारी हैं, उन पर नियन्त्रण रखें, उनकी नियमित मॉनीटरिंग करें। यदि कोई लापरवाही करता है तो उसके सम्बंध में जानकारी दें। ऐसे कर्मचारी दण्डित किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्देश मेरे द्वारा दिया गया है उसका शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन