जलदाय विभाग के आफिस जाकर पेयजल की मांग

खैरथल :
खैरथल मातौर रोड़ पर कृष्ण वाटिका के सामने और वार्ड नं 19 मे पानी ना आने से लोग परेशान है और परेशान लोगो ने जलदाय विभाग खैरथल जाकर अपना रोष प्रगट किया स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले उनके घरों में 3-4 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पानी की व्यवस्था बिगड़ चुकी है, । वहीं, स्थानीय पंच प्रेम कौशिक का कहना था उनके वार्ड आसपास के क्षेत्र में आमजन पेयजल समस्या से परेशान है। अधिकारी गण समस्या का कोई स्थायी हल नही कर पाये है लोग बार बार गुहार लगाते रहे है सामने वार्ड 19 के समाजसेवी का कहना है कि पेयजल व्यवस्था की स्थिति सही नही है गर्मी मे समस्या हो ती रही है पर सर्दी मे भी पानी की सप्लाई सही नही होना समझ के बाहर है, इधर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार यादव ने उपभोक्ताओ से कहा कि आप 15,से 20 ,बिल लेकर आऐ फिर आप की समस्या का हल कर दिया जाएगा जलदाय विभाग के आफिस जाकर पेयजल की मांग करने वालों में पंच प्रेमचंद कोशिक विककी चोहान पवन यादव मदन लाटा सहित वार्ड की महिलाएँ भी शामिल रही






