कौशाम्बी
एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम सकुशल संपन्न!
कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव की ओर किया गया रवाना,
कौशाम्बी जनपद के विकास खण्ड मूरतगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौसपुर में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का उद्घाटन जिलाबचत अधिकारी सुश्री मन्तसा द्वारा फीता काट कर किया गया,कार्यक्रम की शुरूआत में जिलाबचत अधिकारी ने ग्रामीणों को एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए बताया कि सम्पूर्ण ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से कचरा एकीकरण कार्य एवं निर्मित कचरा संसाधन केन्द्र का संचालन कि जा रहा है, जिसमें गांव से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को कूड़ा गाड़ी के माध्यम से केन्द्र पर एकत्रित कर उपयोग में लाया जायेगा,अगली कड़ी में ग्राम प्रधान सुल्तान सिंह सरोज ने कहा कि अपशिष्ट एकीकरण के लिए कूड़ा वाहन गांव की गलियों में घूमकर घरों से कचरा इकट्ठा करेगा,और कचरे को प्रबंधन केन्द्र में लाकर उसे अलग अलग करके अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था की जायेगी, अन्त में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में ठोस तथा तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से सफ़ाई की स्थिति में सुधार लाकर गांवों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ग्रामपंचायतों में कचरा एकीकरण कार्य एवं निर्मित कचरा संसाधन केन्द्र का सरकार द्वारा संचालन किया जा रहा है,कार्यक्रम के अन्त में कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव की ओर रवाना किया गया,वहीं ग्राम प्रधान ने आगंतुकों को मिष्ठान वितरण कर लोगों का मुंह मीठा करवाया,इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भैयनपासी,ग्राम विकास अधिकारी धनराज सिंह, रोजगार सेवक शिवबरन सिंह,बी. डी.सी.अवधेश कुशवाहा, बिहारीलाल (मास्टर साहब) रामखेलावन, पन्नालाल,ज्ञानसिंह दिवाकर आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






