लोकेशन रायबरेली
कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह में अदा की गई नमाज
रायबरेली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल फितर की नमाज हुई अदा। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के ईदगाह मस्जिदों में अदा की ग
ई नमाज। जगह-जगह तैनात रहे पुलिसकर्मी।पूरे जनपद में 79 ईद गाह है जिसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत 5 जोन में बांटा गया। 18 सेक्टर 70 सब सेक्टर में रखा गया। जगह-जगह पीएसी,पुलिस की तैनाती की गई। ड्रोन कैमरे से सभी पर रखी जा रही है निगरानी।आदर्श आचार संहीता का उल्लंघन न हो पाय जिसके लिए हर जगह पुलिस के कर्मी मुस्तैद है। सेक्टर वाइस क्षेत्राधिकारी उप जिलाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लोकसभा चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है,ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो पाए। फिलहाल ईद गाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर दी बधाई। देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ।







