कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर के मोतीझील में मिली 14 साल के किशोर की लाश, एक दिन पहले हुआ था लापता |
कानपुर के मोतीझील कारगिल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को झील में 14 साल के किशोर की लाश नजर आई. आनन-फानन में लोगों ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। बिठूर निवासी किशोर एक दिन पहले घर से लापता हो गया था. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है |







