एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की भाले से बेरहमी से किया हत्या।

Share this post

ब्रेकिंग…. शाहजहाँपुर

 

एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की भाले से बेरहमी से किया हत्या।एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की भाले से बेरहमी से किया हत्या।

 

शराब के नशे में आरोपी बेटा मकान बनाने के लिए बुजुर्ग से पैसे मांग रहा था। पैसे ना देने पर बेटे ने भला मारकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बेटे को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के गनपतपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला विनोद नाम का युवक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में ही आज उसने अपनी मां से मकान बनाने के लिए पैसा मांगा मांग रहा था। मां ने पैसा देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज बेटे ने पास में ही रखा भला अपनी मां की पीठ में भोंक दिया। 55 साल की बुजुर्ग मां भाला लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी बेटे ने ईट से कुचलकर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बेटे को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन