यूपी के फतेहपुर जिले की सांसद वा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज एक दिवसीय दौरे पर है जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं उन्होंने संदेशखाली मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा की पहली बार संदेशखाली में महिलाओं ने आवाज बुलंद की दुर्भाग्य है प्रियंका गांधी ,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वहां नहीं पहुंची यदि यूपी में कोई घटना घटती है तो वहां पूरा का पूरा कुनबा पहुंच जाता है घटना कहीं की भी अच्छी नहीं होती लेकिन जितना इंडिया गठबंधन है पश्चिम बंगाल के विषय में एक भी शब्द नहीं निकल रहा है क्योंकि उनको 2024 का चुनाव दिख रहा है पश्चिम बंगाल की इतनी दैनिय स्थिति है की उन्होंने महिला होते हुए महिलाओं के साथ उनकी कार्यकर्ताओं और उनके गुंडों के द्वारा जिस तरह से महिलाओं के इज्जत को लुटा गया उनकी जमीनें कब्जा की गई और हमारा प्रतिनिधि मंडल जा रहा है तो उन्हें रोका जा रहा है ममता नाम जरूर है मुझे लग रहा है ममता नाम नहीं होना चाहिए क्रूरता होना चाहिए। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बीजेपी के लोग धर्मों को लड़वाने का और लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा की हम किसी धर्म की आलोचना नहीं करते यह स्वयं स्पष्ट करें न आप किस धर्म और मजहब को मानते हो धर्म निरपेक्षता चुनाव आएगा तो कोट के ऊपर जनैव पहनकर चले जायेंगे और अंदर क्रॉस पहने है और दुर्गा मंदिर में जाकर चुन्नी पहन लेंगे।







