अतिक्रमण और जाम के विरुद्ध प्रेस क्लब खागा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Share this post

जनपद फतेहपुर

 

अतिक्रमण और जाम के विरुद्ध प्रेस क्लब खागा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापनअतिक्रमण और जाम के विरुद्ध प्रेस क्लब खागा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सोमवार को पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत ईओ की मौजूदगी में निकलेगा समाधान खागा फतेहपुर ।

नगर के मुख्य चौक चौराहे पर हर दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं से से निजात पाने के लिए प्रेस क्लब खागा द्वारा जिलाधिकारी को पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है।

शनिवार को तहसील खागा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब खागा के अध्यक्ष रितेश पांडे की अगुवाई में दर्जनों पत्रकारो ने जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को पाँच सूत्रीय ज्ञापन देते हुए मांग की है कि खागा नगर के मुख्य चौक चौराहे पर ठेला खोमचा ई रिक्शा को कतई खड़े ना होने दिया जाए, वर्तमान में जारी फुटपाथ की इंटरलॉकिंग के कार्य में कहीं २ फुट तो कहीं 25 फुट चौड़ा मानक विहीन काम रोककर मुख्य चौराहे के १०० मीटर पूरब व १०० मीटर पश्चिम जीटी रोड मध्य से ३५ फुट तक इंटरलॉकिंग लगाई जाए, पूर्व में जी टी रोड के मध्य से दोनों तरफ खाली कराई गई पैंतीस फुट फुटपाथ में बने अवैध चबूतरों को ध्वस्त कर भूमि समतल चलने योग्य बनाई जाए , दिन के समय नगर में भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय , तथा बार बार अतिक्रमण करने वाले घाघ दुकानदारों का सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाए। इन माँगो के जवाब में जिलाधिकारी ने तत्काल पीडब्ल्यूडी और ईओ नगर पंचायत खागा को सोमवार को फतेहपुर आने को कहा जहाँ वार्ता के बाद अतिक्रमण और जाम के समाधान की माँग पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश पांडे , पूर्व अध्यक्ष सरोज पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदल सिंह , उपाध्यक्ष राजू दुबे , महामंत्री इसराइल फ़ारूक़ी, मंत्री सुशील त्रिपाठी, अनूप कौशल, रानू पीयूष सिंह, रामनारायण विश्वकर्मा, कादिर सिद्दीकी, सर्वेश त्रिपाठी ,अमन उर्फ अन्नू त्रिपाठी रहे मौजूद।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन