अवैध खनन का खेल, ग्रामीण ने की शिकायत 

Share this post

अवैध खनन का खेल, ग्रामीण ने की शिकायत अवैध खनन का खेल, ग्रामीण ने की शिकायत 

 जनपद कानपुर देहात में

अवैध खनन किए जाने और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। साथ ही खनन और राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दरअसल जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के लहरापुर गांव के रहने वाले अनिकेत यादव ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुईतमंदिर और गौरियापुर क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य जमकर किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण ने बताया कि कुईतमंदिर क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 382 ठ रत्नेश के नाम दर्ज है। जिस पर गैरियापुर के रहने वाले अभिषेक कुमार ने राजस्व और खनन विभाग से सांठगांठ कर समतली करण के नाम पर परमिशन ले लिया। जबकि यह जमीन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा अकबरपुर में वर्ष 2022 से 9 लाख 98 हजार रुपए में बंधक है। यही नहीं जिस जमीन पर परमिशन की गई वहां नाम मात्र का खनन का कार्य करने के साथ ही दूसरी जमीनो पर बेखौफ होकर भारी मात्रा में खनन किया जा रहा है। ग्रामीण ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन