किसान को खुद के गेहूं के पैसे मांगने के लिए होना पड़ा लहु लुहान 

Share this post

ब्रेकिंग उन्नाव

किसान को खुद के गेहूं के पैसे मांगने के लिए होना पड़ा लहु लुहान

किसान को खुद के गेहूं के पैसे मांगने के लिए होना पड़ा लहु लुहान 

किसान ने व्यापारियो को 87 कुंतल गेहूं बेचा था दो लाख रुपए में उसके पैसे मांगने पर उसे गोली खा कर होना पड़ा था लहू लुहान

 

आपको बताते चलें यह पूरा मामला कानपुर के शिवराज पुर व उन्नाव जनपद के थाना फतेहपुर चौरासी से जुड़ा हुआ है l

 

शिवराज पुर निवासी किसान मन्नीलाल ने अपना 87 कुंतल गेहूं को 2300 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब गेहूं से व्यापारी राजा राम को आज से करीब 7 माह पूर्व में बेचा था

 

किसान ने जब व्यापारी राजा राम से अपने पैसे मांगने गया तब व्यापारी राजा राम ने पैसे देने से मना कर दिया

 

राजा राम ने अपने तीन बेटो और सहयोगी शंकर,रिंकू,मुकेश, राघव शुक्ला,रंजीत सहित करीब आठ दस लोगो के साथ मिलकर लाठी डंडों

व अवैध तमंचा से हमला बोलकर बेरहमी से घायल कर दिया

 

राघव शुक्ला ने अपने अवैध तमंचे से किसान को गोली मार दी गोली किसान के हाथ में जाकर लगी थी

 

आसपास के लोगो ने गोली की आवाज सुनते ही हमलावरों को दौड़ा कर भगा दिया वही किसान को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था

 

थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने किसान का घायल अवस्था में सादे कागज पर अंगूठा लगवा कर खानापूर्ति करते हुए मात्र 108की धारा में मुकदमा दर्ज कर कोरम को पूरा किया था

 

पीड़ित किसान करीब 7 माह से अपने गेहूं का दो लाख रुपए पाने के लिए नेताओ से लेकर अधिकारियों की चौखट पर दर दर भटक कर न्याय की गुहार लगा रहा है

 

आज पीड़ित किसान ने नवागत पुलिस कप्तान दीपक भूकर को शिकायती पत्र देकर न्याय की फिर गुहार लगाई है

 

किसान को गोली मारने वाले आरोपी सत्ता की हनक में इस कदर मदहोश है की किसान को पैसे देने की बजाए उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं l

 

अब देखना दिलचस्प होगा किसान को क्या नवागत पुलिस कप्तान न्याय दे पाते हैं या फिर किसान को आगे ही दर दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं l

किसान का 26.04.024 का शिकायती पत्र

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन