कृष्ण भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा भरवारी।

Share this post

कौशांबी उत्तर प्रदेश

 

कृष्ण भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा भरवारी।कृष्ण भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा भरवारी।

 

जनपद कौशांबी के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर में भक्ति भाव के साथ-साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।

कलश यात्रा के दौरान भरवारी का पूरा मार्ग केसरिया पताकाओं और तिरंगे ध्वज से लहरा उठा। नगर में देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। हाथों में कलश लिए महिलाएं, पारंपरिक वेशभूषा में भक्तजन और गूंजते जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजक मंडल ने बताया कि यह केवल संयोग नहीं बल्कि उनकी देशभक्ति भावना का प्रतीक है कि सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के पावन अवसर से की गई है। आयोजकों का कहना है कि अब समय आ गया है कि धर्म और देश दोनों को साथ लेकर चला जाए, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

कार्यक्रम की अगुवाई किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मुस्कान मौसी ने की।

‌ नगरवासियों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस आयोजन से भरवारी में धार्मिक उत्साह के साथ राष्ट्रीय चेतना का भी संचार हुआ, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन