- यूपी फतेहपुर कुएं से बरामद हुआ युवती का बोरी से बंधा हुआ
शव फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव एक कुएं से अज्ञात युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है, युवती के शव को बोरी में बांधकर कुएं में फेंका गया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, मौके पर पड़ोस के जनपद कौशांबी की पुलिस ने भी शव की शिनाख्त की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में सुबह गांव के कुछ लोगों ने कुएं से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी , सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से बोरी को बाहर निकाला, बोरी को खोलने पर उसमें से युवती का शव बरामद हुआ, शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है, कि उसकी हत्या कर शव को बोरी में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था, क्योंकि जिस हालत में शव मिला है उसे देखकर युवती के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की संभावना जताई जा रही है, बतादें कि युवती का शरीर किसी बोरी में बंधा हुआ था, और वह बोरी किसी भारी चीज से भरी गई थी, जिसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया था, फिलहाल पुलिस आसपास के जनपदों और जिले के थानों में ये पता लगाने में जुटी है कि कहीं किसी थाने से किसी युवती की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है, फिलहाल पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







