कासगंज ब्रेकिंग
बाजार गई लड़की को अराजक तत्वों द्वारा जबरन गाड़ी से अगवा किये जाने का सनसनीखेज मामला ,
सरे बाज़ार लड़की को नशीली बस्तु सुंघाकर दिया वारदात को अंजाम,
गाड़ी का लॉक खुला रह जाने से लड़की गाड़ी से निकल भागी
शराब के ठेके से शराब लेने गए अराजक तत्व , तभी गाड़ी से निकल भागी लड़की,
राहगीर की मदद से घरवालों को किया कॉल,
24 घन्टे बीतने के वावजूद पुलिस ने नही की अराजक तत्वों पर कोई कार्यवाही,
लड़की के पिता का आरोप बेलगाम आरोपियों पर सत्ता पक्ष का वरदहस्त,
एंकर खबर सूबे के जनपद कासगंज क्षेत्र स्थित ढोलना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर से है जहाँ कल घर से गड़ी पँचलाई बाज़ार करने गई लड़की को स्कोर्पियो गाड़ी मैं बैठे पांच अराजक तत्वों द्वारा कुछ नशे की बस्तु को सुंघाकर लड़की को बुरी नीयत से गाड़ी मैं जबरन अगवा कर डाल लिए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है, सरे बाज़ार ऐसी दुःसाहसिक घटना को अंजाम देकर ये लोग गाड़ी को कासगंज की तरफ लेकर आए जहां इनलोगों ने एक शराब के ठेके के पास गाड़ी को रोक दिया और शराब लेने के लिए चले गये, बकौल लड़की द्वारा बताया गया कि वो होश मैं आई तो गाड़ी मैं कोई नही था ,स्कोर्पियो की एक साइड का दरवाजा लॉक नही था जिसे खोलकर लड़की गाड़ी से निकलकर कासगंज स्थिति बाज़ार मैं बारहद्वारी की तरफ भाग आई,जहां मौजूद एक राहगीर की मदद से उसने अपने पिता को फ़ोन कॉल करके पूरी घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंचे घरवालों ने लड़की को साथ लिया और सीधे पुलिस कोतवाली पहुंचे, जहां लड़की के साथ हुई पूरी घटना से पुलिस को वाकिफ कराया, घटना मैं पीड़ित लड़की खुसबू पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी जगदीशपुर थाना ढोलना ने अपने साथ घटित हुई पूरी घटना पुलिस को बताई,उसने बताया कि गड़ी पँचलाई बाज़ार से उसे कुछ नशीली चीज़ सुंघाकर हेमन्त लोधी पुत्र मुन्ना लाल निवासी भोजपुर व उसके चार अज्ञात साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि उसकी लड़की के साथ घटित हुई घटना के 24 घन्टे बीतने के वावजूद पुलिस नामित आरोपियों के विरुद्ध कोई संतोषजनक कार्यवाही नही कर रही है वो कुम्हार जाति के लोग हैं जबकि आरोपी लोधी जाति से है , उन्हें ऐसी शंका है कि पुलिस द्वारा राजनैतिक दवाब के चलते उन्हें न्याय नही मिल रहा है, उन्होंने सूबे के सी एम योगीजी से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि प्रदेश मे बेहतर कानून व्यवस्था की वकालत करने वाले ही उनके साथ अन्याय कर रहे हैं, उनके साथ घटित घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाए।







