लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

Share this post

लोकेशन रायबरेली

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका 

रायबरेली देश की वीआईपी सीट माने जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रियंका गाँधी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है। लेकिन उससे पहले ही बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायबरेली क्लस्टर के प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के पदाधिकारी कॉंग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रविन्द्र सिंह ने कांग्रेस सांसद सोनिया गाँधी पर क्षेत्र में न आने का आरोप लगाने के साथ साथ अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने से आहत होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम है उनके कार्यक्रम में न जाना हिन्दू भावना के विपरीत है। वही दर्जन भर कांग्रेस और सपा के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से उत्साहित पूर्व मंत्री ने कहा कि इससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन