मछली पकड़ने गए एक युवक के डूबने से मचा हड़कंप

Share this post

रायबरेली

मछली पकड़ने गए एक युवक के डूबने से मचा हड़कंपमछली पकड़ने गए एक युवक के डूबने से मचा हड़कंप

 

 रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सई नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। युवक करन, जो नायन गांव का निवासी बताया जा रहा है, अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया और तब से लापता है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सलोन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सई नदी के आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग भी युवक की खोज में जुटे हुए हैं। लापता युवक की तलाश जारी है, और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन