संभल: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान 

Share this post

बिग ब्रेकिंग न्यूज़

 

संभल: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान संभल: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान 

संभल से इस वक्त की बड़ी खबर…

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री गुलाब देवी ने कहा है कि बजट में पश्चिमी यूपी को एम्स हॉस्पिटल की सौगात मिली है और अब एम्स का निर्माण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होना तय है।

 

मंत्री गुलाब देवी कार्यक्रम में बोलते हुए

 

मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी नगर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि चंदौसी में रेल नेटवर्क, गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।

अगर चंदौसी नगर में एम्स का निर्माण होता है, तो संभल, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास के कई जिलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

“पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स मिलना चाहिए और बजट में इसकी व्यवस्था हो चुकी है। चंदौसी नगर इसके लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। मैं स्वयं मुख्यमंत्री जी से चंदौसी में एम्स बनाने की मांग करूंगी।”

मंत्री गुलाब देवी के इस बयान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स को लेकर उम्मीदें और तेज हो गई हैं।

अब देखना होगा कि चंदौसी को एम्स की सौगात कब तक मिलती है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन