महिला को दबंगों ने दिया जान से मारने की धमकी

Share this post

लोकेशन रायबरेली

महिला व बच्ची को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी पीढ़ीता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

रायबरेली में मां बेटी को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है ,जिसको लेकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। और पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।बछरावां कस्बे की रहने वाली विवाहित महिला ने अपने परिजनों व बच्चे के साथ मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए शिल्पी ने बताया कि,मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर में शिवा सोनकर पुत्र रघुनाथ सोनकर से विवाद हुआ था।जिसकी एक 6 माह की बच्ची भी है। महिला का आरोप है कि, ससुराल के बगल के ही रहने वाले दबंग विपक्षी संध्या सोनकर पुत्री नकुल सोनकर अपने भाई साहिल व उसकी पत्नी रिशु के साथ उसके ससुराल वाले घर में आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया और मां बेटी को जान से मारने की धमकी दी है।दबंग विपक्षी संध्या सोनकर से उसके पति शिव सोनकर की शादी करना चाहते हैं।और उसके पति से तलाक दिलवाने का दबाव बनाया जा रहा है।तभी से शिल्पी के पति अचानक घर से लापता हो गए हैं।दबंगों द्वारा उसे व उसकी 6 माह की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।जिसको लेकर पीड़िता ने मिल एरिया थाने में शिकायत किया था। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है घटित घटना से महिला काफी डरी हुई है।फिलहाल पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने महिला को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन ज़रूर दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन