लोकेशन रायबरेली
मजिस्ट्रेट की गाड़ी ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल मजिस्ट्रेट की गाड़ी मौके से फरार

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार डलमऊ मार्ग पे ग्राम सभा धमधमा चौराहे पर तेज रफ्तार मजिस्ट्रेट की गाड़ी जो ऊंचाहार की तरफ से आ रही थी तभी धम धमा चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक व मजिस्टर्ड की गाड़ी में टक्कर लग गई टक्कर लगने से बाइक सवार युवक पुष्पेंद्र यादव निवासी इटाह मजरे हमीर हमीरमऊ थाना गदागंज गंभीर रूप से घायल हो गया वही स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंचाहार की तरफ से बोलोरो गाड़ी आ रही थी जिसमें मजिस्ट्रेट लिखा हुआ था टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया वही स्थानीय लोगों के दौरा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची गदा गंज पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सी एच सी दीन दयाल गौरा भेज दिया गया है वही थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि जांच कराई जा रही है विधिक कार्यवाही की जाएगी।







