कानपुर देहात मामूली विवाद में दबंगो ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट……. लाठी डंडे और धारदार हथियार से किया अधेड़ पर हमला…….. मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट…… बन्द नाली खोलते समय दबंगो ने अधेड़ पर बोला हमला…… अधेड़ की मौत से परिजनों में मचा कोहराम……. पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद…….
जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब मामूली विवाद के चलते दबंगों ने अधेड़ पर हमला बोल दिया।दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला बोल दिया। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दिया है।
दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की। जहां पर पड़ोसी चंद्रभान यादव द्वारा नाली जाम किए जाने का विरोध करना 58 वर्षीय देवेंद्र यादव और उसके परिवार को भारी पड़ गया। दबंग चंद्रभान यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर देवेंद्र यादव पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। यही नहीं दबंग चंद्रभान यादव ने देवेंद्र यादव पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले किए। जिससे देवेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही अधेड़ को बचाने आए उसके परिजनों पर भी दबंग चंद्रभान और उसके परिवार ने जमकर मारपीट की। अधेड़ की मौत से परजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलाधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। वही फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस घटना की जांच के साथ कार्रवाई में जुट गई है।







