मंदिर की जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध पर SC/ST केस की धमकी

Share this post

मंदिर की जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध पर SC/ST केस की धमकीमंदिर की जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध पर SC/ST केस की धमकी

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश*

 

हमीरपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां सुमेरपुर कस्बे में दबंगों ने भगवान शंकर और देवी काली माता के वर्षों पुराने मंदिर व ग्राम समाज की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जे का विरोध करने पर मोहल्ले वासियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। दबंगों द्वारा महिला संबंधी और SC/ST एक्ट में फंसाने की खुलेआम धमकी से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने नगर पंचायत में लिखित शिकायत देकर अवैध कब्जा हटवाने और मंदिर की जमीन सुरक्षित कराने की मांग की है। मामला सुमेरपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास का है।

 

 

 

बता दें _सुमेरपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित भगवान शंकर और देवी काली माता का यह मंदिर कई वर्षों पुराना है, जहां ग्राम समाज की जमीन पर नियमित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। आरोप है कि जगदीश पुत्र चुनकी, अरविंद पुत्र जगदीश और गणेश ने मिलकर मंदिर व ग्राम समाज की जमीन पर जबरन कब्जा शुरू कर दिया। जब मोहल्ले वासियों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने महिला उत्पीड़न और SC/ST एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डरे-सहमे मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत में लिखित तहरीर देकर अवैध कब्जा हटवाने और धार्मिक स्थल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन