*तेलियानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिश्रामऊ में मनरेगा का निकला दम,मजदूरों की जगह जे सी बी से बनी रात्रि में रोड*
*मनरेगा श्रमिकों के हाथ खाली, जे सी बी डाल रही पेट में डाका*
???? रात्रि 10 बजे से शुरू हुई मिट्टी की खुदाई
????पप्पू पिलखिनी की जे सी बी कर रही थी काम
???? जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेय जल की टंकी की बाउंड्री जे सी बी ने गिराई
???? पेय जल टंकी बनाने वाली संस्था के कांट्रेक्टर ने की ग्राम प्रधान की शिकायत,पुलिस ने जे से बी को थाने खड़ा कराया,।
*फतेहपुर।* भले ही प्रदेश सरकार मनरेगा के जरिए श्रमिको को गांव में काम देकर मजदूरों को खुश करने का दिखावटी स्वांग कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत ठीक विपरीत है। इस ग्राम पंचायत में सुरेश धानुक के दरवाजे से असर्फी लाल के घर तक बन रही सड़क 11 घंटे में बन कर तैयार हो गई काम की हड़बड़ी में पानी की टंकी की दीवार गिर गई कांट्रेक्ट र ने पुलिस को सूचित किया उपनिरीक्षक राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। जे सी बी को थाने में खड़ी करा लिया है। इस बारे में कोई अधिकारी सीधे बयान देने से बचता नजर आ रहा है।







