मत्स्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,

Share this post

लोकेशन लखनऊ

मत्स्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,मत्स्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,

उप- निदेशक मत्स्य विभाग पुनीत कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन-

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जबरन स्थानांतरण के विरोध में किया प्रदर्शन,

सूबे की राजधानी लखनऊ के मत्स्य विभाग हेडक्वार्टर में बुधवार को भारी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मत्स्य विभाग के उपनिदेशक पुनीत कुमार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला, कर्मचारियों ने उपनिदेशक पुनीत कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुनीत कुमार को

व्यक्तिगत लाभ के चक्कर मे वरिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्थानांतरित करके उनके स्थान पर अपने व्यक्तिगत परिचित व्यक्तियों को

नौकरी पर रखने का आरोप भी लगाया है ।

आपको बता दें कि अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मत्स्य विभाग

शशि प्रभा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भारी संख्या में मत्स्य विभाग के हेडक्वार्टर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लामबंद हुए तथा स्थानांतरण नीति में अनिमियताओ को लेकर मत्स्य विभाग के उपनिदेशक पुनीत कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , वही अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मत्स्य विभाग शशि प्रभा सिंह ने बताया है कि 35 साल से अधिक समय से कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारियों को बिना कोई कारण बताए उनका स्थानांतरण कर दिया गया है तथा उनके स्थान पर उपनिदेशक पुनीत कुमार ने व्यक्तिगत लाभ के चलते अपने परिचित लोगो को रखवा दिया है ,

पड़ताल में यह खुलाशा हुआ है कि मत्स्य निदेशालय की बिल्डिंग पिछले काफी समय से जर्जर पड़ी है जिसमे बारिश के दौरान अक्सर छतों से पानी का रिसाव हुआ करता है तथा बिल्डिंग के अधिकांश कमरे बुरी तरह से जर्जर है , वही कर्मचारियों ने बताया कि निदेशक

एन एस रहमानी इससे पहले मछुवा भर्ती मामले में योगी सरकार ने निदेशक को सस्पेंड भी किया था बावजूद इसके अपने रसूख़ का इस्तेमाल का मत्स्य विभाग का निदेशक बन बैठा और उपनिदेशक पुनीत कुमार के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से मत्स्य विभाग हेडक्वार्टर में धड़ल्ले से घोटाले कर रहा है जिसको लेकर कर्मचारियों में खाशा रोष व्याप्त है , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि खबर का संज्ञान लेने के बाद उच्च अधिकारियों इस मामले को किस तरह से देखते है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन