कानपुर देहात में
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
जनपद कानपुर देहात में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर अपनी समस्याओं से जूझ रहे मतदाताओं ने मतदान बहिष्कार कर प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जनपद कानपुर देहात की इटावा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के पितांबरपुर गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर मतदान बहिष्कार कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास शुरू कर दिया।







