जिला जांजगीर-चांपा
मधुमक्खी काटने से एक ग्रामीण की मौत

अकलतरा ब्लाक ग्राम कापन निवासी देवधर गौतम उम्र 40 साल मधुमक्खी काटने से उनकी मृत्यु हो गई परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने खेत को देखने गया था और वह अपने खेत से वापस आ रहा था तभी उसी वक्त अचानक से मधुमक्खी के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तब उन्होंने तत्काल मरीज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां उसके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।







