9 बदमाश मथुरा पुलिस ने किए गिरफ्तार

Share this post

मथुरा

9 बदमाश मथुरा पुलिस ने किए गिरफ्तार

इन पर इतने थे मुकदमे की चौंक जाएंगे आप

मथुरा में आज पुलिस को बढ़ी सफलता प्राप्त हुई है जहां पर हत्या डकैती और अन्य जघन्य घटनाओं में शामिल रहने वाले गैंग के 9 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें कोसीकलां पुलिस/स्वाट टीम/सर्विलांस टीम की संयुक्त रूप से टीम शामिल रहीं हैं यह गिरोह घरों एवं फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले मध्य प्रदेश के अन्तर्राजीय डकैतों के गैंग के सदस्य बताए है ।जिनसे मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए है वहीं उन्हे अस्पताल में भरती कराया गया है,जिनका उपचार चल रहा है 

थाना कोसीकलां इलाके में बीती रात उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया जब डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 9 कुख्यात डकैंतों को 3 अवैध तंमचा/जिंदा/खोखा कारतूस एवं डकैती में प्रयुक्त करने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया,       

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे लगातार अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां,मथुरा के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि में थाना कोसीकलाँ पुलिस स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में घरों व फैक्ट्रियों में डाका डालने वाले मध्य प्रदेश के अन्तर्राजीय डकैतों के गैंग को मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुए कोसी कामर रोड पर कामर गांव के पास से गैंग के बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दैरान 9 डकैत/बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमे मुठभेड़ के दौरान चली गोली से जहां तीन बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है वहीं अन्य 6 को उनके साथ गिरफ्तार किया है जिनके नाम राजवीर पुत्र हेमराज निवासी कनैरा थाना धरनावदा जिला गुना मध्यप्रदेश.राजाबाबू उर्फ राजा पुत्र बगदी, रामभवन पुत्र सेतूराम,. राजेश पुत्र राजकुमार निवासीगण बीलाखेडी थाना धरनावदा जिला गुना मध्यप्रदेश,.राधेश्याम पुत्र नाहर सिंह निवासी करमाखेडी, रुढियाई, थाना धरनावदा जिला गुना मध्यप्रदेश,.रंजीत पुत्र राधेश्याम,.श्याम पुत्र नाहर सिंह,धनराज पुत्र बब्लू,.वीरपाल पुत्र श्याम निवासीगण रुढियाई, थाना धरनावदा जिला गुना आदि मध्यप्रदेश को तीन अवैध तमंचा, जिन्दा, खोखा कारतूस, एक सरिया, एक प्लास, एक कटर, एक लोहे की छेनी, एक लोहे का रिन्च, एक हथौडा व तीन लोहे के पाइप सहित गिरफ्तार किये गए हैं जिसमें पुलिस मुठभेङ के मध्य तीन बदमाश/डकैत राजवीर,.राजाबाबू उर्फ राजा,.रामभवन घायल हो गये थे घायल बदमाशों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, वहीं इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए एसएसपी सैलेश पांडे ने घटना के बारे में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी/

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन